Sports

खेल-कूद

महाविद्यालय द्वारा छात्रों के मानसिक विकास  के साथ साथ शारीरिक विकास को  भी पूर्ण रूप से प्राथमिकता दी गयी है।  महाविद्यालय द्वारा यह सुनिशचित किया जाता है की वें शारीरिक गतिविधियों में भी सामान रूप से  भाग ले।  इसके तहत वार्षिक कार्यक्रमों के अलावा  विभिन्न प्रकार के खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल , वॉलीबॉल, योग महाविद्यालय द्वारा आयोजित किये जाते हैं।   बटमूल आश्रम कॉलेज के खेल विभाग का मूल उद्देश्य छात्रों को खेल सुविधा प्रदान करना है ताकि छात्र  कॉलेज में पढाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में रूचि रखे तथा  इस क्षेत्र में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने  के साथ- साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर  पर भी स्वयं  को पेश करे।  कॉलेज खेल परिसर के भीतर विभाग ने बास्केटबॉल,खो-खो, कबड्डी इत्यादि के लिए खेल मैदान भी उपलब्ध किया गया है। विभाग के पास नियमित अभ्यास के लिए टेबल-टेनिस टेबल है।  खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु  पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि  दी जाती है। खेल विभाग छात्रों में खेल कौशल को बेहतर बनाने के लिए कोचिंग परिसर की व्यवस्था की गयी है। उल्लेखनीय है कि छात्रों ने राज्य, और अखिल भारतीय स्तर के टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व किया है।